राज्य कृषि समाचार (State News)

तेल मिल यूनिट लगाने पर किसानों और एफपीओ को मिलेगा ₹9.90 लाख का अनुदान, जानें पात्रता और प्रक्रिया

12 सितम्बर 2025, भोपाल: तेल मिल यूनिट लगाने पर किसानों और एफपीओ को मिलेगा ₹9.90 लाख का अनुदान, जानें पात्रता और प्रक्रिया – भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल तिलहन योजना के तहत तिलहन फसलों की कटाई के बाद उत्पादन में मूल्य वृद्धि के लिए कच्ची घानी तेल निष्कर्षण इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना में 10 टन क्षमता वाली तेल निष्कर्षण इकाई और उससे जुड़ी मशीनरी एवं उपकरणों पर परियोजना लागत का 33 प्रतिशत या अधिकतम ₹9.90 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा। ध्यान दें कि भूमि और भवन की लागत पर कोई सहायता नहीं मिलेगी।

ऱाजस्थान के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि इस योजना का लाभ सरकारी और निजी उद्योगों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और सहकारी समितियों को मिलेगा। विशेष रूप से एफपीओ को मूल्य श्रृंखला भागीदार (वीसीपी) के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक संगठन को कम्पनी एक्ट या कॉपरेटिव एक्ट के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आवेदन के साथ डीपीआर (चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा तैयार), कम्पनी का पता, भूमि स्वामित्व या किरायानामा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, कोटेशन, टर्नओवर प्रमाण पत्र और अनुदान से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। योजना के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन पत्र कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), झुंझुनूं से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement