Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल रवाना

26 सितम्बर 2025, अशोकनगर: अशोकनगर में कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल रवाना – कलेक्‍टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशानुसार उद्यानिकी विभाग की राज्य पोषित योजनान्तर्गत राज्य के अंदर जिले के किसानों को फल, सब्जी, मसाला की उन्नत तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल उज्जैन रतलाम एवं आगर मालवा के लिए रवाना हुआ। भ्रमण दल को अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीतल सत्येंद्र कलावत द्वारा बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

यह कृषक दल उज्जैन, रतलाम, आगर मालवा के कृषि विज्ञान केंद्र में उच्च तकनीक से ड्रेगन फ्रूट की खेती एवं उद्यानिकी फसलों की खेती का अवलोकन एवं उत्पादकों से प्रशिक्षण प्राप्‍त करेगा तथा उच्च तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से रवाना किया गया।

इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान जिला अशोकनगर श्री जी. गिरवाल, भ्रमण दल प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड मुंगावली एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें