Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर में कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

30 सितम्बर 2025, श्योपुर: श्योपुर में कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित –  उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की राज्य पोषित योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बड़ौदा में गत दिनों एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कायम सिंह, डॉ चन्द्रभान सिंह जाटव, डॉ लाखन सिंह गुर्जर द्वारा किसानों को उद्यानिकी फसल की नवीन तकनीक एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर किसानों को फसल विविधीकरण के तहत बदल-बदल कर फसल उत्पादन करने के लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही धान की पराली को  नहीं  जलाने के लिए प्रेरित  किया गया।

प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम में जिले के 48 किसान शामिल हुए, इस अवसर पर तकनीकी सहायक उद्यानिकी श्री एसएस प्रजापति, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री रामरेश मीणा आदि मौजूद  थे ।     

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें