राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र देवरी पर कृषक प्रशिक्षण

22 फरवरी 2024, सागर: कृषि विज्ञान केंद्र देवरी पर कृषक प्रशिक्षण – राष्ट्रीय सघन बागवानी योजना अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बिजोरा फॉर्म, देवरी पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनीत पटेरिया, जनपद अध्यक्ष देवरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एसके पांडे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय जबलपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेंद्र खलला, डॉ. टी.आर. शर्मा, डॉ. रजनी शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के रहली, देवरी, केसली, गौरझामर, जैसीनगर के कृषकों ने भाग लिया। कृषकों को फसल विविधीकरण के अंतर्गत धनिया तथा अन्य मसाला फसलों लहसुन, प्याज आदि की कृषि कार्यमाला एवं इसमें समय-समय पर आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी ने मसाला फसलों में समन्वित रोग की नियंत्रण एवं उच्च उद्यानिकी तकनीक के अंतर्गत नवीन कीटनाशियों के प्रयोग, जैविक कीटनाशियों को कृषक द्वारा स्वयं बनाकर उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मोहम्मद रियाज वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी एवं श्री परिहार द्वारा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, मसाला विस्तार योजना के बारे में जानकारी दी। परियोजना समन्वयक डॉ. रजनी शर्मा द्वारा परियोजना के मूल उद्देश्यों तथा मसाला फसलों की उन्नत किस्म पर जानकारी दी। दुपट्टा शर्मा ने मसाला फसलों में ड्रिप सिंचाई तथा पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी दी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement