Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 20 फरवरी से प्रारम्भ होंगे

15 फरवरी 2024, भोपाल: चना उपार्जन के लिये किसान पंजीयन 20 फरवरी से प्रारम्भ होंगे – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर चने उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक किये  जाएंगे ।

उप संचालक ( कृषि ) श्रीमती  सुमन प्रसाद ने किसानों से अपील की है कि पंजीयन निशुल्क व्यवस्था के लिए  स्वयं  के मोबाइल नंबर, ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत या तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों, एफपीओ. एवं एफपीसी शुल्क 50 रुपये के साथ एमपी ऑनलाइन कियोस्क एवं कॉमन सर्विस सेंटर पर लोक सेवा केन्द्रों एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी कराये जा सकते हैं ।

कृषक अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर को आवश्यक रूप से लिंक करा ले। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी, वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन करायेंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जायेगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केंद्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा। उन्होंने किसानों से अपील की  है कि चने उपार्जन के लिये 10 मार्च 2024 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं । निर्धारित समयावधि के पश्चात् पंजीयन किया जाना संभव नहीं होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)