Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सीजन के लिए किसानों को किराए के ट्रांसफार्मर की सुविधा

01 नवम्बर 2022, शाजापुर: रबी सीजन के लिए किसानों को किराए के ट्रांसफार्मर की सुविधा – रबी सीजन 2022-23 के लिए बिजली कंपनी ने किसानों के लिए अस्थायी कनेक्शन के लिए टैरिफ प्लान जारी कर दिया है। इसके अलावा किसान किराए का ट्रांसफार्मर लेकर भी अपनी फसल की सिंचाई कर सकेंगे ट्रांसफार्मर के लिए पंजीयन कराना होगा।

शुजालपुर डीई श्री राजीव कुमार पटेल ने बताया कि किसानों को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई करने के लिए कंपनी ने अस्थायी कनेक्शन टैरिफ प्लान जारी कर दिया है। किसान को चार महीने के लिए 3 एचपी कनेक्शन के लिए 6897 रूपए जमा करना होंगे। इसी तरह 5 एचपी के लिए 11265 रूपए 8 एचपी के लिए 17817 रूपए तथा 10 एचपी के लिए 22185 रूपए चार महीने के लिए जमा करके अस्थायी कनेक्शन ले सकते है।

सुरक्षा निधि मिल सकेगी वापस – छोटे किसानों को अस्थायी तौर पर 25 एचपी का ट्रांसफार्मर किराए पर भी कंपनी उपलब्ध कराएगी। 5 एचपी भार वाले 4 अस्थायी कनेक्शन धारी किसान मिलकर 25 एचपी का ट्रांसफार्मर किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 4 माह का किराया 4484 रूपये के साथ सुरक्षा निधि राशि 9515 रूपये जमा करना होगी, जो कि ट्रांसफार्मर जमा करवाने पर किसान को वापस प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए किसान अपने नजदीकी वितरण केंद्र पर जाकर 1000 रूपए जमा करवा कर 25 एचपी ट्रांसफार्मर के लिए पंजीयन करवा सकते हैं । इससे भी 1000 रूपए पंजीयन शुल्क को किराए में मर्ज कर लिया जाएगा एवं ट्रांसफार्मर लेते समय किसानों को 3484 रूपए ही जमा करना होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बिजली सप्लाई क्षमता भी बढ़ाई – शुजालपुर संभाग में प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देश पर रबी सीजन के लिए 45 ट्रांसफार्मर इंप्रैस्ट पर शुजालपुर संभाग को प्रदान किए गए हैं, ताकि रबी सीजन के दौरान किसान के ट्रांसफार्मर जलने पर उन्हें उसी दिन बदला जा सके। किसानों को गुणवत्ता पूर्वक विद्युत सप्लाई के लिए शुजालपुर संभाग के अंतर्गत शुजालपुर उपकेन्द्र पर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि (5MVA से 8MVA) का कार्य भी किया जा रहा है एवं इसके अलावा 13 नं० उपकेन्द्रों पर भी पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )