बैतूल जिले में निजी कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना, किसानों को मिलेगा लाभ
20 अप्रैल 2026, बैतूल: बैतूल जिले में निजी कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना, किसानों को मिलेगा लाभ – मुलताई विकासखंड के ग्राम सर्रा में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और ग्रामीण रोजगार सृजन के उद्देश्य से निजी कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना की गई। आयोजित कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग बैतूल के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मीणा एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुलताई के शाखा प्रबंधक श्री अक्षय द्वारा हितग्राही श्री ओम सूर्यवंशी के निवास पर संयुक्त निरीक्षण कर केन्द्र का शुभारंभ किया गया।
इस कस्टम हायरिंग केन्द्र के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर, प्लाउ, रोटावेटर, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, रेज्ड बेड प्लांटर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ट्रॉली, ट्रैक्टर रीपर, कल्टीवेटर एवं स्ट्रॉ रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खेती कार्य आसान और लागत कम होगी। सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मीणा ने बताया कि योजना के तहत हितग्राही को कुल लागत पर 40 प्रतिशत तक अधिकतम 10 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक किसान कृषि अभियांत्रिकी विभाग की वेबसाइटwww.chc.mpdage.org पर आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम में तकनीकी शाखा प्रभारी श्री इंद्रभान सिंह एवं तकनीकी सहायक श्री तुषार राठौर सहित ग्राम के कृषक श्री जय सूर्यवंशी, श्री श्याम सुंदर, श्री गंगाधर सोलंकी, श्री रामकिशोर, श्री प्रहलाद पवार, श्री मनीष गढ़ेकर, श्री रमेश, श्री मोहन पवार, श्री बस्तीराम धुर्वे एवं श्री सतीश ठाकुर शामिल रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

