Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के बालोद में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट की स्थापना का काम शुरू

24 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ के बालोद में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट की स्थापना का काम शुरू – बालोद जिले के खपराभाट गौठान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिट के लिए भवन का निर्माण गौठान में कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज आदर्श गौठान खपराभाट पहुंचकर प्राकृतिक पेंट की यूनिट की स्थापना के संबंध में चल रहे भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया और इस कार्य को तेजी से पूरा कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 

कलेक्टर ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई शुरू करने के लिए जरूरी सामग्री और मशीनों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को 10 जनवरी तक गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू कराये जाने के लिए भी निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग को इस माह के अंत तक गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की मशीन एवं अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था करने भी कहा। कलेक्टर ने इस मौके पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पेंट यूनिट की स्थापना कार्य पर निगरानी रखने के साथ ही यहां तैयार होने वाले पेंट का उपयोग स्कूलों, आंगनबाड़ी आदि के रंग-रोगन में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस यूनिट के माध्यम से सभी रंगों के पेंट का निर्माण किए जाने की बात कही, ताकि इसकी ओपन मार्केटिंग भी की जा सके। कलेक्टर ने निर्माणधीन प्राकृतिक पेंट इकाई भवन के समीप रिक्त भूमि की भी उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से लोगों के छोटे-छोटे सपने हो रहे साकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile