Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित

11 नवंबर 2025, शिवपुरी: हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित – भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा बागवानी उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन एवं विपणन को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से हॉर्टिकल्चर क्लस्टर विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

  कार्यक्रम के तहत मल्टी कमोडिटी, हाई वैल्यू क्लस्टर व पैरी अर्बन क्लस्टर की पहचान व विकास का प्रावधान किया गया है। इस योजना में मुख्य उद्यानिकी फसलें जैसे टमाटर, प्याज, आलू, लहसुन, धनिया, नींबू वर्गी, अमरूद इत्यादि तथा वैकल्पिक फसले जैसे सराहना एवं चुकंदर आदि को चयनित किया गया है। एफपीओ (कृषि उत्पादन संगठन), एफपीसी (फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी), सहकारी समितियां, संगठन और पार्टनरशिप कर्म आदि क्लस्टर निर्माण की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य करने के लिए पात्र हैं ।

सहायक संचालक उद्यान एन.के.गोयल ने बताया कि इच्छुक फर्म जिसका गेट मूल्य 100 करोड़ रुपए तक हो तथा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा। इसके लिए पात्र संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। फसल क्लस्टर विकसित करने का संशोधित दृष्टिकोण, उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उत्तम कृषि पद्धतियों (GAP) को अपनाने और बाजार-आधारित उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु नवीन तकनीकी जैसे विभिन्न आपूर्ति मुद्दों से निपटने में भी मदद करेगा, साथ ही निर्यात बाजारों के लिए स्वच्छता और पादप-स्वच्छता उपायों (SPS) और व्यापार में तकनीकी बाधाओं (TBT) पर सूचना साझा करने में, अंतर को दूर करने में सक्षम इस योजना के लाभ के लिए जिले के उपरोक्तानुसार संस्था कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला शिवपुरी में संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें