राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर शाजापुर

13 मई 2026, शाजापुर: किसानों की उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान कराना सुनिश्चित करें- कलेक्टर शाजापुर – कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपायुक्त सहकारिता विभाग को किसानों के उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने एवं  जिला आपूर्ति अधिकारी को उपार्जन केन्द्रो पर किसानों की अधिक भीड़ होने पर नजदीकी उपार्जन केन्द्र को स्लॉट स्थानांतरण करने, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाएं करने तथा उपार्जन कार्य में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों की नियमित  जांच करने के निर्देश  दिए ।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक को उपार्जित किये जा रहे गेहूं का समय पर परिवहन कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आकस्मिक वर्षा के दौरान गेहूं की उपज खराब होने की स्थिति में संपूर्ण जवाबदारी मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक की रहेगी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper

Advertisements