Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुचारू रूप से किया जाए उपार्जन : श्री सिंह

24 अप्रैल 2023, नर्मदापुरम । सुचारू रूप से किया जाए उपार्जन : श्री सिंह – जिले में सुचारू रूप से रबी उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण कार्य किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत जिले में उपार्जन का सफल क्रियान्वयन करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रबी उपार्जन की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।

श्री सिंह ने बैठक में उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। सर्वेयर, समिति एवं गोदाम स्तर पर भी सघन मॉनिटरिंग की जाए। शासन नीति के अनुरूप उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण कराएं। किसी भी स्तर पर अनियमितता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।

श्री सिंह ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने उपज की तुलाई और हैंडलिंग के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग को दिए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्या से सदन को अवगत कराया। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में अभी तक 24787 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की गई हैं।  6264 किसानों से 67278 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें