Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण में आई तेजी, किसानों को मिला 18,392 मीट्रिक टन फर्टिलाइजर

29 अक्टूबर 2025, विदिशा: विदिशा में ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण में आई तेजी, किसानों को मिला 18,392 मीट्रिक टन फर्टिलाइजर – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली से अब तक 13837 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों द्वारा उठाया गया  है।  साथ ही जिन किसानों के ई-टोकन बनने में तकनीक समस्या है उन किसानों को ऑफलाइन उर्वरक वितरण किया जा रहा है। अब तक 4555 मेट्रिक टन उर्वरक ऑफलाइन भी वितरण किया जा चुका है। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मिलाकर जिले में 01 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक कुल 18392 मेट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है, जबकि विगत वर्ष उक्त अवधि में 17000 मे.टन उर्वरक ही वितरण हो पाया था की जानकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक केएस खपेड़िया ने दी है।

कृषि उप संचालक खपेड़िया ने बताया कि उक्त उर्वरक क्रय के आंकड़ों से स्पष्ट है कि नई ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली से अधिक पारदर्शिता के साथ कृषकों को विगत वर्ष की मात्रा के बराबर ही उर्वरक मिल रहा है। नई तकनीक होने से, उसको व्यवहार में लाने में थोड़ा समय लग रहा है।

किसानऑनलाइन बुक कर रहें टोकन 

विदित है कि मप्र शासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु प्रदेश में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जिला विदिशा में खाद वितरण की नई व्यवस्था 01 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है। इस उर्वरक वितरण व्यवस्था के अंतर्गत कृषक स्वयं मोबाईल से या नजदीकी कम्प्यूटर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार नंबर से पोर्टल पर पंजीयन करते हैं, जिससे उनको टोकन प्राप्त होता है। इस टोकन के आधार पर कृषक के रकबे अनुसार निर्धारित आवश्यक मात्रा उनसे संबंधित सेवा सहकारी समिति से या मनचाही निजी उर्वरक फर्मो से कृषक द्वारा क्रय कर ली जाती है। औसतन प्रतिदिन 1550 किसान उर्वरक उठाव हेतु टोकन बुक कर रहे है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विदिशा जिला पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शामिल होने के कारण एक दो दिन के अंतराल से उर्वरक की रैक भी जिले को प्राप्त हो रही है। जिससे पर्याप्त उर्वरक जिले को मिल रहा है। वर्तमान ने जिले में 11511 मेट्रिक टन यूरिया, 2090 मेट्रिक टन डी ए पी, 4332 मे टन कॉम्प्लेक्स तथा 2318 मे टन सुपर का भंडारण है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 आगामी एक दो दिवस में और आने वाली है उर्वरक की रेक

 कृषि उपसंचालक केएस खपेड़िया ने बताया कि जिले में आगामी एक दो दिवस में सौराई तथा बासौदा रेक पॉइंट पर इफको, एचयूआरएल, कोरोमंडल , एनएफएल तथा आईपीएल कंपनी की रेक आने वाली है जिसमें क्रमशरू इफको डीएपी 1280 मे.टन, एचयूआरएल डीएपी 1208 मे.टन तथा कोरोमंडल 1311 मे.टन इस प्रकार कुल डीएपी 3800 मे.टन जिले को प्राप्त होने वाला है तथा एनएफएल यूरिया 725 मे.टन तथा आईपीएल का त्रिपल सुपर फास्फेट 730 मे.टन प्राप्त होने वाला है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture