सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर योजना: 4 दिन में मध्यप्रदेश में 26 हजार टन हुई सोयाबीन खरीदी, पहला मॉडल भाव 7 नवंबर को होगा घोषित

28 अक्टूबर 2025, भोपाल: भावांतर योजना: 4 दिन में मध्यप्रदेश में 26 हजार टन हुई सोयाबीन खरीदी, पहला मॉडल भाव 7 नवंबर को होगा घोषित – मध्यप्रदेश में सोयाबीन की बिक्री के लिए लागू की गई भावांतर योजना में 9 लाख 36 हजार 352 किसानों ने पंजीयन कराया है। सोयाबीन का विक्रय 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है जो 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अभी तक 14 हजार 727 किसानों से 25 हजार 999 टन सोयाबीन खरीदी गई है।

27 अक्टूबर को 7 हजार 981 किसानों से 14 हजार 214 टन सोयाबीन की खरीदी हुई। कृषि उपज मंडी उज्जैन में सर्वाधिक 529, देवास में 512, ताल में 486, इंदौर में 455, खातेगांव में 425, बैरसिया में 396, आगर में 376, सागर में 368, आष्टा में 339 और शाजापुर में 335 टन सोयाबीन की खरीदी हुई।

इस दिन घोषित होगा पहला मॉडल भाव  

प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई का रकबा वर्तमान में 53.20 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 55.54 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ है। सोयाबीन खरीदी के प्रथम मॉडल भाव की घोषणा 7 नवंबर 2025 को की जाएगी।

अब तक 9.36 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

मध्यप्रदेश में 3 से 17 अक्टूबर के बीच चलाए गए पंजीयन अभियान में 9 लाख 36 हजार 352 किसानों ने भावांतर योजना के लिए पंजीकरण कराया। पंजीकृत किसानों की कुल भूमि 22 लाख 64 हजार हेक्टेयर है।

सोयाबीन की खरीद 24 अक्टूबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। इस वर्ष प्रदेश में 53.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हुई, जिससे 55.54 लाख मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त हुआ है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture