राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ. विश्वकर्मा बने तिल एवं रामतिल परियोजना के समन्वयक

29 अगस्त 2023, जबलपुर: डॉ. विश्वकर्मा बने तिल एवं रामतिल परियोजना के समन्वयक – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में चार दशक से अधिक समय से संचालित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित तिल एवं रामतिल परियोजना के नए परियोजना समन्वय के पद पर डॉ. आनंद कुमार विश्वकर्मा, प्रमुख वैज्ञानिक ने पदभार ग्रहण किया। आप जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्र रह चुके हैं। डॉ. आनंद कुमार विश्वकर्मा आईसीएआर-आईआईएसएस भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गौरतलब है कि डॉ. विश्वकर्मा वर्ष 2003 में कृषि अनुसंधान सेवाओं (आई. सी. ए. आर.) में शामिल हुए और उत्तर पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र के लिए आई. सी. ए. आर. अनुसंधान परिसर में वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त हुए और मिजोरम केंद्र और मुख्यालय बारापानी में सेवा की। वर्ष 2009 में आपको आई. सी. ए.आर.- आई. आई. एस. डब्ल्यू. सी. देहरादून, अनुसंधान केंद्र वासद गुजरात में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर नियुक्त किया गया । तद्उपरांत आपने 2013 से 2023 तक आई. सी. ए. आर. भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल में वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया। आपके 50 से अधिक शोध पत्र, 12 पुस्तकें और कई पुस्तक अध्याय एवं बुलेटिन प्रकाशित हो चुके हैं। आपको एम.एस.सी. (सस्य विज्ञान) के लिए विश्व विद्यालय स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement