Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री खात्रीकर पांढुर्ना जिला समन्वयक नियुक्त  

24 जुलाई 2024, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना): श्री खात्रीकर पांढुर्ना जिला समन्वयक नियुक्त  – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए क्षेत्र में अधिकृत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लि ने पांढुर्ना जिले के लिए श्री अरविन्द खात्रीकर को जिला समन्वयक नियुक्त किया है। श्री खात्रीकर ने 23 जुलाई को पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री खात्रीकर ने कृषक जगत को बताया कि कम्पनी द्वारा पांढुर्ना जिले में दो अन्य सहायकों श्री अभिषेक अवालेकर और सोनू वडोले को भी नियुक्त किया गया है। श्री अवालेकर पांढुर्ना और श्री वडोले सौंसर तहसील का कार्य देखेंगे। पांढुर्ना तहसील में एक अन्य सहायक श्री कमलेश भोंगाड़े पूर्व से कार्यरत हैं। श्री खात्रीकर ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसल का बीमा नहीं कराया है , वे 31 जुलाई तक फसल बीमा करा सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए किसान निम्न मोबाइल नंबर पर पांढुर्ना जिले के लिए श्री अरविन्द खात्रीकर 7999140531, पांढुर्ना तहसील के लिए श्री कमलेश भोंगाड़े 8319270866 और श्री अभिषेक अवालेकर 9131529768 तथा सौंसर तहसील के लिए श्री सोनू वडोले से 9399821200 पर सम्पर्क करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com