Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना कलेक्टर ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर ली बैठक

08 मार्च 2025, गुना: गुना कलेक्टर ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर ली बैठक – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गत दिनों फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि श्री अशोक कुमार उपाध्याय, एसडीओ कृषि श्री संजीव शर्मा कृषि विभाग के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए फील्ड विजिट किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के फायदों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि पराली जलाने जैसी समस्याओं को रोका जा सके। बैठक में कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि से ड्रोन फ्लाइंग की संख्या से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।  

उपसंचालक कृषि ने बताया कि सभी कृषि विस्तार अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे किसानों के मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारियां भी संकलित कर रहे हैं, ताकि आगे उन्हें योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी जा सके। बैठक के अंत में कलेक्टर ने इस कार्य को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों से निरंतर संवाद बनाए रखा जाए और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com