Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही

04 दिसंबर 2024, सतना: सतना जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही – उप संचालक  कृषि  श्री  मनोज कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन 2024-25 को दृष्टिगत रखते  हुए सतना एवं मैहर जिले में शासन द्वारा उर्वरकों की मांग एवं आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कृषकों को आसानी से विभिन्न प्रकार के उर्वरक उपलब्ध हो तथा बोनी का कार्य समय पर संपादित किया जा सके।

इस हेतु सतना जिले में सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में विगत एक सप्ताह में उर्वरक प्रदाता कंपनी पारादीप फास्फेट लिमिटेड द्वारा डी.ए.पी. उर्वरक 1738 मे.टन व एपीएस 20ः20ः0ः13 उर्वरक 1710 मे.टन, इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा डी.ए.पी. उर्वरक 1718.5 मे.टन, इफको द्वारा डी.ए. पी. उर्वरक 1821 मे. टन का भण्डारण कराया गया है। कृभको कंपनी व इंडियन पोटाश लिमिटेड द्वारा आगामी एक सप्ताह में 3400 मे.टन डीएपी उर्वरक व 2000 मे.टन एनपीके 16ः16ः16 उर्वरक की आपूर्ति की जायेगी।

उप संचालक कृषि ने  किसानों  से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी डबल लॉक के उर्वरक विक्रय केन्द्रों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) एवं निजी लाइसेंस धारी विक्रेताओं से उर्वरक क्रय कर प्राप्त कर सकते  हैं । साथ ही किसान आवश्यक दस्तावेज के साथ ही विक्रय केन्द्रों पर उर्वरक प्राप्त करें व निजी उर्वरक विक्रेताओं से पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अपने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com