Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केन-बेतवा लिंक परियोजना: यूपी कैबिनेट ने 1191 करोड़ की केन नहर पुनरोद्धार परियोजना को दी मंजूरी

05 नवंबर 2024, लखनऊ: केन-बेतवा लिंक परियोजना: यूपी कैबिनेट ने 1191 करोड़ की केन नहर पुनरोद्धार परियोजना को दी मंजूरी –  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत केन नहर प्रणाली के पुनरोद्धार के लिए 1191.51 करोड़ रुपये के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह परियोजना बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई, जल विद्युत और पेय जल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करेगी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत सरकार की नदी जोड़ो योजना के तहत पहली बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसमें केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी में स्थानांतरित किया जाएगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच 2021 में सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

इस परियोजना की लागत 44,605 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश द्वारा क्रियान्वित होने वाले कार्यों में से पहला कार्य “केन 1 नहर प्रणाली का पुनरोद्धार” है, जिसकी अनुमोदित लागत 1191.51 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की वित्तीय व्यवस्था में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 90:10 का अनुपात तय किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पुनरोद्धार कार्यों में क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत और पक्की संरचनाओं का पुनर्निर्माण शामिल है। इससे नहर प्रणाली अपनी पूर्ण क्षमता से संचालित हो सकेगी और मांग के समय टेल भागों में पानी की निरंतर उपलब्धता बनी रहेगी। जुलाई से दिसंबर के बीच केन नदी में पानी की उपलब्धता के अनुसार नहर संचालन संभव हो सकेगा, जिससे बांदा जिले में रबी फसल के दौरान सिंचाई सुविधा में सुधार होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यह परियोजना वर्ष 2025 से 2028 तक केन नहर प्रणाली की नहरबंदी अवधि के दौरान लागू की जाएगी ताकि मौजूदा संचालन पर कोई असर न पड़े। इसके पूर्ण होने पर बांदा जिले में सिंचाई का दायरा वर्तमान 87,784 हेक्टेयर से बढ़कर 1,66,975 हेक्टेयर हो जाएगा, जिससे लगभग 1,60,000 किसान लाभान्वित होंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com