Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम बुढ़ा की कृषि यंत्र व्यवसाय पहचान बना

03 जनवरी 2025, मंदसौर: ग्राम बुढ़ा की कृषि यंत्र व्यवसाय पहचान बना –

जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर मल्हारगढ़ तहसील का ग्राम बुढ़ा प्रदेश में कृषि यंत्र व्यवसाय के रूप में पहचाना जाता है। ग्राम में प्रवेश करते ही कृषि निर्माताओं के सयंत्र दिखाई देते हैं। यहां दिन-रात काम करते श्रमिक अत्याधुनिक यंत्रों का निर्माण करते हैं। ग्राम के प्रारंभिक कृषि यंत्र व्यवसाय के साक्षी श्री बद्रीलाल लोहार ने 1980 में परमार बिल्डिंग वर्क्स स्थापित कर यंत्र निर्माण की शुरुआत की । 1988 में सांवरिया कृषि उपकरण ,1999 में कृष्णा एग्रो एवं बर्ष 2002 में न्यू कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज का नाम दिया। 45 सालों का अनुभव प्राप्त 69 वर्षीय श्री बद्रीलाल लोहार प्राथमिक शिक्षित होने के बावजूद 24 देशों की विदेश यात्रा कर चुके है।वर्तमान में उनके मार्गदर्शन में कृषि यंत्रों का व्यवसाय परिवार के श्री जगदीश एवं श्री कमलेश संभालते हैं। यहां निर्मित हाइड्रोलिक रिवर्सिबल प्लाउ ( कृषक ब्रांड ) क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। न्यू कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज पर अन्य कृषि यंत्रों का भी निर्माण किया जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com