Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जे फार्म सर्विस एप किसानों के लिए उपयोगी

10 अक्टूबर 2025, मुरैना: जे फार्म सर्विस एप किसानों के लिए उपयोगी – आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के ज़रिए कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से जेफार्म सर्विस ऐप किसानों के लिए एक उपयोगी साबित हो रहा है।

सहायक कृषि यंत्री मुरैना श्री अखिलेश सोलंकी ने बताया कि किसानों को कृषि उपकरण एवं यंत्र किराए पर उपलब्ध कराने हेतु जे फार्म सर्विस एप किसानों को उनके क्षेत्र में उपलब्ध कृषि यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, ट्रॉली, रोटावेटर, बुवाई मशीन, स्प्रेयर आदि को ऑनलाइन किराये पर बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐप पर यंत्रों की उपलब्धता दूरी, दर एवं यंत्र प्रदाता का संपर्क क्रमांक आदि की जानकारी उपलब्ध रहती है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और पंजीयन की प्रक्रिया सरल है। यह ऐप किसानों की खेती को समय पर सुलभ और कम लागत में संभव बना सकता है।

वर्तमान में मुरैना जिले में 79 कस्टम हायरिंग केंद्र तथा 1336 रेन्टर्स 79 जेफार्म सर्विस ऐप पर पंजीकृत है एवं किराए पर यंत्र किसानों को उपलब्ध कराने की सेवाएं दे रहे है। यह डिजिटल प्रयास निश्चित रूप से मुरैना जिले के किसानों को सशक्त बनाने में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें