Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था का निरीक्षण किया

05 नवंबर 2025, बड़वानी: बड़वानी कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था का निरीक्षण किया –  कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम बोरलाय की दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था का शनिवार को निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दुग्ध संग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी लेने और संस्था के कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से किया गया। कलेक्टर ने दूध उत्पादक किसानों और समिति के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया।उन्होंने किसानों से दुग्ध उत्पादन में आ रही समस्याओं, चुनौतियों और उनकी जरूरतों के बारे में पूछा।

श्रीमती सिंह ने कहा कि पशुपालन सबसे अधिक परिश्रम वाला कार्य है दुग्ध उत्पादकों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिले यह हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने किसानों को पशुपालन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन की आधुनिक तकनीकों को अपना कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही पशुपालकों से SNF के परीक्षण प्रारम्भ करने एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया।उन्होंनें बताया कि SNF (सॉलिड-नॉन-फैट)की मात्रा, दूध की गुणवत्ता का एक महत्वपूर्ण संकेत है। गाय का दूध में मानक एसएनएफ लगभग 8.5 प्रतिशत और भैंस के दूध में मानक एसएनएफ 9 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। यह दूध के समग्र मूल्य और स्वास्थ्य लाभ में योगदान देता है।

कलेक्टर ने  आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।उन्होनें सभी दुग्ध उत्पादकों को समग्र एवं सकरात्मक रूप से इस दिशा में आगे बढ़ने की अपील की । इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान, आयुक्त सहकारिता श्री सुरेश सांवले, उप संचालक पशुपालन श्री लक्ष्मण सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित  थे  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें