Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में ई-नगर पालिका 2.0 से नागरिक सेवाएं होंगी और आसान, 413 नगरीय निकाय होंगे डिजिटल

06 नवंबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में ई-नगर पालिका 2.0 से नागरिक सेवाएं होंगी और आसान, 413 नगरीय निकाय होंगे डिजिटल –  मध्यप्रदेश में सभी 413 नगरीय निकायों को डिजिटल रूप में जोड़ते हुए, ई-नगर पालिका परियोजना के तहत नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित यह पहल डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने का प्रयास है।

22 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

वर्तमान ई-नगर पालिका पोर्टल पर नागरिकों को 22 सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें 15 प्रमुख मॉड्यूल शामिल हैं। इस प्रणाली का उद्योग, राजस्व और पंजीयन विभाग के अलावा केंद्र सरकार के उमंग ऐप के साथ भी एकीकरण किया गया है।

ई-नगर पालिका 2.0 में होंगे नए बदलाव

ई-नगर पालिका परियोजना के दूसरे चरण (2.0) के तहत, सेवा प्रदाय में सुधार के लिए नई तकनीक और उपकरणों का उपयोग होगा। इसमें 24 नई सेवाएं और 16 मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे। साथ ही, भौतिक संरचना को क्लाउड सेवाओं पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे सभी प्रक्रियाएं अधिक सुगम और सुलभ हो सकेंगी। जीआईएस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे नागरिक सेवाओं में गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ई-नगर पालिका 2.0 का कॉमन सर्विस सेंटर, एम ऑनलाइन, कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे से भी एकीकरण किया जाएगा। इस नए पोर्टल के विकास और संचालन के लिए चयनित वेंडर 2 साल तक निर्माण और 5 साल तक मेंटेनेंस का कार्य देखेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com