Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिजली कम्पनी के सामने भाकिसं का धरना

 आठ में से सात मांगों के आदेश जारी

29 दिसंबर 2021, इंदौर । बिजली कम्पनी के सामने भाकिसं का धरना – भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर कल पोलोग्राउंड इंदौर स्थित बिजली कम्पनी के सीएमडी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया गया।  ज्ञापन लेने आए अधिकारियों को किसानों ने ज्ञापन देने से इंकार किया।  किसानों ने कहा कि ज्ञापन पूर्व में कई बार दे चुके अब आदेश लेकर ही जाएंगे। आनन-फानन में कंपनी अधिकारियों ने सीएमडी श्रीअमित तोमर के निर्देशन में सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ  बैठक की और आदेश जारी किए।

प्रांत महामंत्री श्री रमेश दांगी ने कहा 1 माह से उक्त मांगों के लिए वितरण केंद्र, जिला केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिए जा चुके थे , लेकिन उचित कार्यवाही नहीं होने से किसानों को बिजली कम्पनी के पोलो ग्राउंड स्थित ऑफिस को घेरना  पड़ा। अंततः सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और प्रमुख 8 मांगों में से 7 मांगों के आदेश जारी हुए। जिन मांगों पर आदेश जारी करने की सहमति बनी उनमें बिजली  का शेड्यूल परिवर्तन जल्द कर किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली मिलेगी और 4 घंटे रात में। यह व्यवस्था आगामी 5 दिनों में पूरे मालवा प्रांत में कर दी जाएगी। निर्धारित समय में बिजली कटौती बंद होगी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर अंडर लोड किए जाएंगेल स्थाई कनेक्शन मांग अनुसार दिए जाएंगे।  सभी कनेक्शन की रेट लिस्ट सभी केंद्र पर चस्पा की जावेगीl वायर पर दिए जाने वाले कनेक्शन पर आज ही से किसान सुपर विजन चार्ज के आधार पर पोल तार करवा सकेंगे। विजिलेंस तथा विभाग द्वारा बनाए गए पंचनामा प्रकरणों  में किसानों को अपना पक्ष रखने का अधिकार मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष  पक्ष रख कर  पुनः जांच करवा सकेंगे । कनेक्शन लोड  3 एचपी  से  5 एचपी  व  7:30 एचपी आदि कर देने के  प्रकरण में किसान आवेदन देकर अपने लोड की वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि अनिश्चितकालीन धरना 11 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम के 6 बजे तक चला ,जिसमें 17 जिलों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।  धरना स्थल पहुंचे। किसान पूरी तैयारी के साथ धरना स्थल पहुंचे।ट्रैक्टर भरकर लकड़ी कंडे लेकर  धरना स्थल पर ही दाल बाटी बनाई। मांगें पूरी होने पर अनिश्चतकालीन धरना स्थगित कर दिया। धरना स्थल पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री नारायण यादव, मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री रामप्रसाद सूर्या, प्रांत उपाध्यक्ष श्री दयाराम पाटीदार, जिलाध्यक्ष  श्री कृष्णपाल सिंह राठौर ,संगठन मंत्री श्री अतुल माहेश्वरी,  श्री रेवाराम सेठ, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण  पटेल प्रांत मंत्री भारत सिंह बेस सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री  श्री शांतिलाल शर्मा ने किया।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile