Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्र अनुदान योजना में 2 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

26 सितम्बर 2023, बुरहानपुर: कृषि यंत्र अनुदान योजना में 2 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , भोपाल द्वारा कृषि यंत्र अनुदान योजनान्तर्गत कृषि यंत्र रोटावेटर, श्रेडर मल्चर/रोटो कल्टीवेटर (अधिक, चॉफ कटर (विद्युत चलित/टेªक्टर) रीपर एवं (ट्रैक्टर चलित/स्वचालित) रीपर कम बाइंडर के लिए 2 अक्टूबर 2023 तक पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक यंत्री कृषि ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर 3 अक्टूबर, 2023 को लॉटरी संपादित की जायेगी। आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से वांछित राशि का डिमांड ड्राफ्ट संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों में संपर्क कर सकते हैं ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile