Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रोन हाईटेक हब स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

15 मार्च 2023, भोपाल: ड्रोन हाईटेक हब स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित – संचालक, कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कृषकों को कृषि फसलों हेतु आधुनिक कृषि उपकरण देने के उद्देश्य से वर्ष 2022 -23 एवं 2023 -24 हेतु बैंक ऋण आधार पर ड्रोन सेवाओं हेतु हाईटेक हब स्थापित  करने के इच्छुक व्यक्तिगत आवेदकों /पंजकृत कृषक समूह /एफपीओ / उद्यमियों से ऑन लाइन आवेदन पत्र संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी की वेब साईट www.chc.mpdage.org के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।

नियम एवं शर्तें – सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में 10 हाईटेक हब के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। लक्ष्यों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन कृषि अभियांत्रिकी द्वारा किया जा सकेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्राथमिकता क्रम का निर्धारण पात्र आवेदनों में से कम्प्युटराइज़्ड लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदकों को अपने आवेदन के साथ धरोहर राशि के रूप में एक लाख रुपए के बैंक ड्राफ्ट की फोटो प्रति अपलोड करनी होगी।  बैंक ड्राफ्ट  ‘ संचालक कृषि अभियांत्रिकी मप्र भोपाल ‘के नाम से बनाना होगा। ऐसे आवेदक जो चयन उपरांत हाईटेक हब स्थापित करने में असफल होंगे उनकी धरोहर राशि राजसात कर ली जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि एवं प्रक्रिया – ऑन लाइन आवेदन 24 मार्च 2023 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्रस्तुत आवेदनों के अभिलेखों का परीक्षण 27 मार्च 2023 को संबंधित कृषि यंत्री /कार्यपालन यंत्री कार्यालय में किया जावेगा। पात्र पाए गए आवेदनों में से प्राथमिकता सूची का निर्धारण 28 मार्च 2023 को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जावेगा। विस्तृत विवरण संचालनालय की वेब साईट (www.chc.mpdage.org ) पर देखा जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )