राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉं. मिश्रा कृषक अधिकार संरक्षण अधिकरण के सदस्य

जबलपुर। डॉं. मिश्रा कृषक अधिकार संरक्षण अधिकरण के सदस्य भारत सरकार द्वारा राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के संचालक अनुसंधान डॉं. प्रमोद कुमार मिश्रा को कृषि मंत्रालय भारत सरकार के अधीन पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण का गैर शासकीय सदस्य नामित किया गया। यह प्राधिकरण कृषकों एवं पादप प्रजनकों के अधिकारों की रक्षा तथा पौधों की नई किस्मों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिये गठित किया गया है।

डॉं. मिश्रा वर्तमान में संचालक अनुसंधान के दायित्व का निर्वहन करते हुए आपने धान, मक्का, धनिया सोयाबीन, चारा फसलों, चना एवं असली आदि की नवीन प्रजातियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में डॉ. मिश्रा के साथ गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement