Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों की बुवाई के लिए डीएपी की जगह एनपीके उर्वरक लाभकारी- डीडीए सीधी

25 जून 2024, सीधी: खरीफ फसलों की बुवाई के लिए डीएपी की जगह एनपीके उर्वरक लाभकारी- डीडीए सीधी – उपसंचालक कृषि, सीधी ने  किसानों से अपील की है कि धान, उड़द एवं मूंग खरीफ फसलों की बुवाई के लिए डीएपी उर्वरक के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह ज्यादा लाभकारी है।

 उप संचालक  कृषि ने बताया कि डीएपी में नाईट्रोजन, फास्फोरस तत्व होते हैं, जबकि एनपीके में नाईट्रोजन फास्फोरस के साथ पोटाश तत्व भी पाया जाता है जो कि फसल के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक तत्व है। किसान भाई डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक को बेहतर विकल्प के रूप में खेतों में डालकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एपीएस एवं एसएसपी उर्वरक का भी उपयोग करने की सलाह देते  हुए  बताया गया कि एपीएस मे नाईट्रोजन, फास्फोरस तथा सल्फर तत्व पाये जाते हैं जो फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिआवाश्यक है।

एसएसपी  उर्वरक का उपयोग करने से फास्फोरस 16 प्रतिशत, सल्फर 11 प्रतिशत एवं कैल्सियम 21 प्रतिशत फसलों का प्राप्त होता है। जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा बढ़ती है। किसान , यह ध्यान रखें कि कम से कम 4-5 इंच वर्षा होने के बाद ही फसलों की सीडड्रिल के माध्यम से बुवाई करे और बुवाई करने से पहले बीजों का बीजोपचार फफूंदनाशक दवा, कीटनाशक एवं नैनो डीएपी से अवश्य  करें, ताकि फसलों को बीज जनित एवं मृदा जनित रोगों से बचाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com