डॉ. खाड़े ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती का किया अवलोकन
03 जुलाई 2026, भोपाल: डॉ. खाड़े ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती का किया अवलोकन – संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड के ग्राम मोहनपुरा का भ्रमण कर एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन के तहत स्थापित शेड नेट हाउस का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री चैनपाल सिंह एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से की जा रही खेती की सराहना की।
संभागायुक्त ने शेड नेट हाउस में लगे खीरे की फसल का निरीक्षण कर कृषकों से संवाद किया तथा संरक्षित खेती से मिले उत्पादन, आय एवं तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

