Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रिप व मल्चिंग से तरबूज की खेती में दोगुना लाभ कमाया

25 अप्रैल 2025, विदिशा: ड्रिप व मल्चिंग से तरबूज की खेती में दोगुना लाभ कमाया – उद्यानिकी विभाग की सहायता से उन्नत तकनीक ड्रिप एवं मल्चिंग लगा कर कृषक श्री दीवान सिंह राजपूत ग्राम हरूखेड़ी विकासखंड विदिशा जिला विदिशा ने अपनी खेत में  एक  हेक्टेयर भूमि में टमाटर , बैंगन एवं तरबूज की खेती करना प्रारंभ किया था।

कृषक श्री राजपूत ने वर्तमान में तरबूज की मेलोडी किस्म  डेढ़  हेक्टेयर भूमि में लगाया हुआ है, जिसकी प्रथम तुड़ाई कर 3.00 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई अभी और 2 बार तरबूज की तुड़ाई होना शेष है। जिससे 3 – 4 लाख रुपये की ओर आय प्राप्त होगी। इस प्रकार  डेढ़ हेक्टेयर भूमि से 6 से 7  लाख रुपये की आय प्राप्त होगी। इस प्रकार कृषक श्री राजपूत उद्यानिकी फसल लगाकर अपनी भूमि से 2-3 गुना लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री जी गिरवाल ने बताया कि जायद में कद्दू वर्गीय सब्जी लगाकर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं ड्रिप और मल्चिंग के माध्यम से किसान कम पानी में भी सब्जी की खेती कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com