Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

क्या आप जानते है- मशरूम की खेती से किसान बन रहे लखपति

11 जनवरी 2025, भोपाल: क्या आप जानते है- मशरूम की खेती से किसान बन रहे लखपति – मशरूम की सब्जी को लोग पसंद करते है वहीं बड़ी होटलों की यदि बात करें तो इसकी सब्जी महंगी मिलती है क्योंकि होटलों में इसकी सब्जी की मांग बनी जो रहती है। मशरूम की निरंतर मांग के कारण ही देश के अधिकांश किसान अब अन्य उपज के साथ ही मशरूम की भी खेती करने लगे है और यही कारण है कि किसान इसकी खेती करने के बाद लखपति बन रहे है।

मशरूम की खेती एक सस्ती और सरल प्रक्रिया है, जिसे घर की छोटी जगह में भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए कम निवेश और देखभाल की जरूरत होती है। यह हेल्दी खाने की बढ़ती मांग के बीच मुनाफे का एक बेहतरीन जरिया बन सकता है। आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं।  मशरूम, जो प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है, बाजार में एक लोकप्रिय खाद्य सामग्री बन चुका है। यदि आप कम लागत में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो मशरूम की खेती आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

कैसे करें मशरूम की खेती

रीवा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक आर. पी. जोशी के अनुसार, मशरूम की खेती की प्रक्रिया इस प्रकार है: पुआल को धोकर 4-5 घंटे पानी में भिगोएं और फिर इसे उबालें। पुआल को सूखने के बाद छोटे टुकड़ों में काट लें. बैग या ट्रे में पुआल भरें और परतों के बीच स्पॉन फैलाएं. बैग को 20-28 डिग्री तापमान और 80-90% नमी वाले अंधेरे कमरे में रखें. 10-15 दिनों में बैग में मशरूम दिखने लगेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देखभाल और कटाई

मशरूम की देखभाल बहुत कठिन नहीं है। 20-25 दिन में मशरूम की कटाई हो जाती है। कटाई के समय मशरूम को खींचने के बजाय धीरे से काटें। कटाई के बाद मशरूम को ताजा ही बेचना चाहिए, क्योंकि यह जल्दी खराब हो सकता है। कटाई के बाद आप मशरूम को लोकल मार्केट, रेस्टोरेंट्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com