Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागीय बैठक से बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: श्री शुक्ल

30 सितम्बर 2025, भोपाल: संभागीय बैठक से बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: श्री शुक्ल – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर हो रही संभागीय बैठकें जिलों के विकास में तेजी ला रही हैं। उन्होंने बताया कि ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन और कई सिंचाई परियोजनाएं अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्तर के मुद्दों पर विभागों में समन्वय बनाकर अड़चनों को दूर करें।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती शमी ने कहा कि सभी अधिकारी बैठक में उठे मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हर माह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भू-अर्जन और अन्य समस्याओं का हल किया जाए।

जनप्रतिनिधियों ने बिजली, सड़क और जल जीवन मिशन से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। खासतौर पर आरडीएसएस योजना, फीडर सेपरेशन और ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। ऊर्जा विभाग को विधायकों को पूरी योजना और कामों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सीधी और सिंगरौली में पीपीपी मोड पर गौशालाएं बनाने का सुझाव भी आया। साथ ही, विकास कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाने और वन भूमि पर जरूरी स्वीकृतियां जल्द देने की बात भी कही गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख सुझाव दिए

  • बिजली आपूर्ति में सुधार, सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर की स्थिति बेहतर हो
  • गोंड़, नईगढ़ी और त्योंथर सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जाए
  • गौशालाएं व गौ अभ्यारण्य हर जिले में बने
  • नल-जल योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए
  • फीडर सेपरेशन योजना की जांच हो
  • बांध और सिंचाई के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी लाई जाए

कमिश्नर बीएस जामोद ने पिछली बैठक के निर्णयों के पालन की जानकारी दी। बैठक में रिक्त पदों की पूर्ति, पुनर्घनत्वीकरण योजना और सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे।
बैठक में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture