राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागायुक्त श्री सिंह ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया

27 दिसंबर 2024, इंदौर: संभागायुक्त श्री सिंह ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया –  संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने गुरुवार को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर के प्राधिकृत अधिकारी (प्रशासक) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मांगलिया स्थित नवनिर्मित 30  मीट्रिक  टन प्रति दिवस क्षमता के दुग्ध पाउडर संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दुग्ध समितियों से पशुपालकों को जोड़ने, सांची उत्पादों का प्रसार बढ़ाने सहित ई-कार्यालय प्रणाली लागू करने सहित कई अन्य निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने  इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर के अधिकारियों की बैठक में इंदौर दुग्ध संघ में ई-कार्यालय प्रणाली लागू करने, दुग्ध उत्पादक सदस्यों को सीधे बैंक के माध्यम से प्रतिदिन प्रदान दूध की राशि का भुगतान करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर मॉनिटरिंग के लिए मोबाइल एप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुग्ध संघ स्तर पर संधारित रिकार्ड्स की स्कैनिंग कराये जाकर उन्हें सुरक्षित संधारित करने के निर्देश भी दिए। श्री सिंह ने बाजार में दूध एवं दुग्ध पदार्थ के नवीन ब्राण्ड से प्रतिस्पर्धा करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग के विभिन्न जिलों में दुग्ध संकलन बढ़ाने और शासकीय योजनाओं के तहत दुधारू पशुओं को पालने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने, दुग्ध संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादक सदस्यों का सर्वे और फीडबेक लेने, इंदौर दुग्ध संघ को सशक्त बनाने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सिंह ने संघ की वित्तीय स्थिति, अधिकारी-कर्मचारियों, दुग्ध समितियों की जानकारी लेते हुए दुग्ध संग्रहण एवं भुगतान संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात  कही । संभाग में जिलेवार सांची दुग्ध संघ की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों को संघ के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सुदाना प्लांट की प्रगति की समीक्षा करते हुए संभाग में अन्य स्थानों पर नवीन प्लांट विकसित करने संबंधित संभावनाओं के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सांची दूध और तैयार किए जा रहे दुग्ध उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सिंह ने सांची प्लॉट परिसर में पौधरोपण किया। संभागायुक्त श्री सिंह का इंदौर दुग्ध संघ सीईओ श्री दीपक शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रगति की जानकारी दी। बैठक में इंदौर दुग्ध संघ के समस्त संभागीय एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement