Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित

01 जुलाई 2024, विदिशा: विदिशा में जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित – विदिशा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित करने के आदेश जारी कर दिए गए  हैं ।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों  के अनुसार विपणन वर्ष 2024-25 समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के कलेक्टर  स्वयं  अध्यक्ष होंगे। जबकि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक को समिति का सदस्य, सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में आठ अन्य सदस्य भी शामिल किए गए है। उनमें लीड बैंक  ऑफिसर , सहकारी संस्थाओं के उप पंजीयक, एनआईसी के डीआईओ, काॅ-आपरेटिव बैंक के सीईओ, जिला विपणन अधिकारी, वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक , अधीक्षक-भू अभिलेख एवं जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी सचिव सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

खण्ड स्तरीय समिति-   कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए उपखण्ड स्तरीय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी होंगे, जबकि एसडीओ कृषि ,सहकारिता विस्तार अधिकारी, काॅ-आपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक, एमपी मार्कफेड के गोदाम प्रभारी व कृषि उपज मंडी के सचिव को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को  समिति का सदस्य नियुक्त किया गया  है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रकबा सत्यापन के निर्देश- कलेक्टर श्री वैद्य ने ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के उपार्जन हेतु ई उपार्जन पोर्टल पर  रकबा  सत्यापन के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन अनुसार मूंग का पंजीयन जिन कृषकों के द्वारा कराया गया है का सत्यापन तीन दिवस के भीतर कराया जाना सुनिश्चित करें के निर्देश राजस्व अधिकारियों को प्रसारित किए है। कलेक्टर श्री वैद्य के द्वारा जारी आदेश अनुसार प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना के अंतर्गत विपणन वर्ष 2024-25 के लिए ग्रीष्मकालीन फसल मूंग उपार्जन तहत 1667 कृषकों का रकवा 3560 हेक्टेयर सत्यापन होना शेष बचा है । उक्त कार्य को शीघ्रतिशीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए है। गौरतलब हो कि समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का उपार्जन कार्य 31 जुलाई तक किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com