Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

17 जुलाई 2024, धार: धार में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर सभागृह में जिला स्तरीय निगरानी समिति  की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषक उत्पादक संगठनों को विभिन्न लाइसेंस जैसे उर्वरक, बीज, पौध संरक्षण औषधि एवं मंडी इत्यादि प्रदान करने तथा कृषि अधोसंरचना निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 हेतु आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में कार्यरत किसान उत्पादन संगठन के प्रतिनिधियों से आदान सामग्री के  लाइसेंस  प्राप्त करने के अतिरिक्त कस्टम हायरिंग सेंटर, जिले के प्रमुख फल जैसे  खुरसानी  इमली  की प्रसंस्करण  इकाई  स्थापित करने तथा नवाचार गतिविधियॉ को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही जिले के अन्दर एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफल किसान उत्पादक संगठन का भ्रमण कर उनके द्वारा अपनाई जाने वाली गतिविधियों को अपने क्षेत्र की परिस्थिति के अनुसार अनुसरण करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में बताया गया कि कृषि अधोसंरचना निधि अन्तर्गत जिले में वर्ष 2024-25 हेतु कस्टम हायरिंग सेंटर, पैकेजिंग यूनिट, प्राथमिक प्रसंस्करण केन्द्र इत्यादि के कुल 19 आवेदन प्राप्त  हुए  हैं ,  जिन्हें  कलेक्टर द्वारा लक्ष्य अनुसार पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सविता झानिया, सहायक कलेक्टर श्री वसीम अहमद भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण एवं किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com