Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा योजना में के.सी.सी. सैचुरेशन के संबंध में बैठक आयोजित

29 अगस्त 2025, झाबुआ: फसल बीमा योजना में के.सी.सी. सैचुरेशन के संबंध में बैठक आयोजित – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला पंचायत नवीन सभा कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 के.सी.सी. सैचुरेशन के संबंध में जिले के समस्त बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कुल के.सी.सी. खाता धारक 82212 के विरुद्ध कुल पॉलिसी 28050 निर्मित की समीक्षा की गई। उप संचालक कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि शेष लंबित खाताधारकों की संख्या 34328 है, जिसका सैचुरेशन प्रतिशत 58 प्रतिशत एवं लंबित सैचुरेशन प्रतिशत 42 प्रतिशत अद्यतन स्थिति में प्रगति होने से अवगत करवाया गया।

कलेक्टर द्वारा जिले में सैचुरेशन मात्र 58 प्रतिशत की स्थिति से अवगत होने पर तत्काल समस्त बैंक को शत प्रतिशत सैचुरेशन किये जाने के निर्देश दिये गये है। यह भी निदेर्शित किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कोई भी पात्र कृषक लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर द्वारा बैठक में बैंकर्स को वित्तीय सैचुरेशन कैंप को गुणवत्ता एवं सभी वंचितों को इसका लाभ देने के लिए भी निर्देश दिए गए। सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री शहरी आवास 2.0 को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के लिए कहा गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन फ्रॉड, इत्यादि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा लंबित के.सी.सी. खाता होने के कारणों को चिन्हित कर खातो का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर समस्त बैंकों को आगामी 2 दिवस में समस्त के.सी.सी. खातो का शत प्रतिशत सैचुरेशन किये जाने को निर्देश दिये गये है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, एन.एस. रावत उप संचालक कृषि, एल.डी.एम मुहम्मद अल्ताफ, जिला सहकारी बैंक हेमत निमा, फसल बीमा के जिला समन्वयक रूपल शुक्ला, एच.डी.एफ.सी.एर्गो कंपनी लिमिटेड, राष्ट्रीयकृत बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं सहकारिता बैंक के नोडल एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com