राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का वितरण आज

05 जुलाई 2024, इंदौर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का वितरण आज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 जुलाई को टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्तका वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के साथ ही लाड़ली बहना योजना तथा उज्जवला योजना के गैस रीफिल अनुदान का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे से होगा।

इंदौर जिले में भी जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक (https:@@webcast-gov-in@mp@cmevents) के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे। जिले में जगह-जगह इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com