Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको विक्रेता सम्मेलन में उर्वरक आपूर्ति पर चर्चा

17 जून 2025, इंदौर: कृभको विक्रेता सम्मेलन में उर्वरक आपूर्ति पर चर्चा – कृषक भारती कॉआपरेटिव लि, (कृभको) ने वृहद विक्रेता संगोष्ठी का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार संयुक्त महाप्रबंधक (विपणन) नोएडा, डॉ. राजीव कुमार, उपमहाप्रबंधक, म,प्र, डॉ. राजीव द्विवेदी , श्री सरदेशपांडे (नौवोनेसीस) उपस्थित थे। सम्मेलन में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के उर्वरक विक्रेताओं को कृभको गतिविधियों से अवगत कराया।क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर श्री राजबाबू कुमार ने कृभको के उत्पादों, विपणन गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। नौवोनेसीस के विषय विशेषज्ञ द्वारा कृभको राइजोसुपर की संरचना, उन्नत तकनीकी विशेषताओं एवं कृषि में इसके उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।डॉ. राजीव ने मृदा में घटते ऑर्गेनिक कार्बन की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए विक्रेताओं को तरल जैव उर्वरकों, सिटी कंपोस्ट एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग के महत्व बताए। श्री कुंदन गुर्जर क्षेत्रीय प्रतिनिधि ने आभार प्रकट किया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com