Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी: कलेक्टर ने बागवानी और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश  

14 अप्रैल 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: कलेक्टर ने बागवानी और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में केन्द्रीय योजनांतर्गत एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड अधिकारी, संबंधित कर्मचारी एवं उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

 बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

कलेक्टर ने मसाला, पुष्प, प्याज क्षेत्र विस्तार एवं बागवानी यंत्रीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना अंतर्गत विविध समन्वित खेती को बढ़ावा देने के लिए पात्र कृषकों का चयन करने एवं विभागीय योजनाओं के समन्वय से उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। कार्य असंतोषजनक पाए जाने के कारण उद्यानिकी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर ने कहा कि बागवानी एवं सिंचाई से जुड़ी योजनाएं किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, अतः सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture