राज्य कृषि समाचार (State News)

धार: प्रभावित किसानों को 7.22 करोड़ की  मुआवजा राशि वितरित

15 जुलाई 2026, धार: धार: प्रभावित किसानों को 7.22 करोड़ की  मुआवजा राशि वितरित – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बदनावर ने बताया कि राजमार्ग 752D के अंतर्गत बदनावर, पेटलावद, थांदला और टिमरवानी फोरलेन निर्माण एवं नवीनीकरण परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई निजी भूमि के मुआवजे का वितरण सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्राम संदला, चंदवाड़ीया बुजुर्ग, शंभुपाड़ा, छायन, लिलिखेड़ी, खेड़ा और खीमाखेड़ी के प्रभावित कृषकों हेतु कुल 25,58,66,504 रुपये का अवार्ड पारित किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी ने   बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3 (ज) तथा भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 37 के प्रावधानों का पालन करते हुए सभी 276 प्रभावित कृषकों को व्यक्तिगत रूप से सूचना दी गई थी। इस प्रक्रिया के तहत, जिन 76 कृषकों ने अपने बैंक खातों का विवरण उपलब्ध कराया था, उनके खातों में अब तक कुल 7,22,65,794 रुपये (सात करोड़ बाईस लाख पैंसठ हजार सात सौ चौरानवे रुपये) की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

मुआवजा प्राप्त करने वाले कृषकों में ग्राम छायन से 20, संदला से 21, शंभुपाड़ा से 11, लिली खेड़ी से 9, चंदवाड़ीया बुजुर्ग से 8, खेड़ा से 5, तथा सेमलखेडा और खीमाखेड़ी से 1-1 कृषक शामिल हैं। शेष कृषकों को सूचित किया जाता है कि उनकी मुआवजा राशि के वितरण की कार्यवाही वर्तमान में नियमानुसार प्रचलित है।  प्रशासन ने सभी संबंधित कृषकों से अपील की है कि वे अपना बैंक विवरण और आवश्यक दस्तावेज शीघ्र जमा करें ताकि भुगतान प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global