राज्य कृषि समाचार (State News)

धार कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्रों का सघन निरीक्षण                  

27 जून 2026, धार: धार कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्रों का सघन निरीक्षण – कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को समय पर पर्याप्त रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न खाद भंडारण केंद्रों एवं मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा ई-टोकन प्रणाली की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में धार, धामनोद, खलघाट, धरमपुरी, मनावर, सिंधाना, गंधवानी, बाग सहित जिले के अन्य केंद्रों पर खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर ई-टोकन प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिले में खरीफ 2026-27 के लिए कुल 1 लाख 81 हजार 387 मीट्रिक टन उर्वरक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जिले में 1 लाख 2 हजार 836 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें से 56 हजार 354 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है तथा 46 हजार 482 मीट्रिक टन शेष है। पिछले खरीफ सीजन 2025-26 में इसी अवधि तक 74 हजार 513 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया था।

कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का पालन, स्वच्छता व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture