Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले को लगातार मिल रहा है यूरिया, किसान अनावश्‍यक भण्‍डारण न करें  

19 नवम्बर 2022, देवास: देवास जिले को लगातार मिल रहा है यूरिया, किसान अनावश्‍यक भण्‍डारण न करें  – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में रबी सीजन के लिए जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके चलते 17 नवंबर 2022 को इंडियन पोटाश लिमिटेड की जिले में 2658 मीट्रिक टन यूरिया मिली है। इस प्रकार जिले की मांग अनुसार माह नवंबर में 15000 मीट्रिक टन की आपूर्ति हो चुकी है, जिले में डीएपी, एनपीके एवं म्यूरेटा पोटाश का पर्याप्त भण्डारण है। जिले में डबललॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों में यूरिया की आपूर्ति की जा रही है, जो किसान समिति के सदस्य हैं वे अपनी-अपनी समितियों से उर्वरक कय करें तथा शेष किसान जिले के डबललॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति, एम.पी. एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक कय कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि श्री आर. पी. कनेरिया ने बताया है कि वर्तमान में जिले में 26000 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया जाकर 21000 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। किसान भाई यूरिया का अनावश्यक भण्डारण न करें। जिले में प्राप्त होने वाले उर्वरकों को मार्कफेड के डबललॉक केन्द्रों, एमपी एग्रो गोदाम, सहकारी समितियां एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से कृषि विभाग का मैदानी अमला एवं राजस्व विभाग के पटवारी आदि की ड्यूटी लगाकर उर्वरकों का वितरण कार्य किया जा रहा है। जिले के किसान भाई शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक क्रय करे। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर उर्वरक अधिक दर पर विक्रय किया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या संबंधित तहसीलदार को देवें। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विक्रय केन्‍द्रों पर छाया व पानी की व्यवस्था की गई है।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें