राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: फार्मगेट पैक हाउस आदि के लिए आवेदन करें

07 अगस्त 2026, देवास: देवास: फार्मगेट पैक हाउस आदि के लिए आवेदन करें –  एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत फसलोपरांत प्रबंधन के विभिन्न घटकों फार्म गेट पैक हाउस, इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, लो-कॉस्ट ओनियन/गार्लिक स्टोरेज के लिए जिले के किसान भाई MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

उपसंचालक उद्यान ने बताया कि योजना के विस्तृत प्रावधान, पात्रता, सब्सिडी और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी के लिए किसान भाई कार्यालय उप संचालक उद्यान, बालगढ़ रोड़ देवास और संबंधित विकासखंड कार्यालय के उद्यानिकी अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। लक्ष्य सीमित होने के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक कृषकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture