देवास: केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक आमंत्रित
19 मई 2026, देवास: देवास: केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक आमंत्रित – सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर लागू की गई मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 अन्तर्गत केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक आमंत्रित किये गये है। इच्छुक निवेशक/उद्यमी 07 जून तक कार्यालयीन दिवस समय में आवेदन डी.पी.आर. व अन्य समस्त वांछित दस्तावेजों सहित मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं, योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय व विभाग की वेबसाईट www.mpfisheries.gov.in से भी प्राप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास श्री एस मण्डलोई मोबाइल नम्बर 88392-53572 से सम्पर्क कर सकते हैं
सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास ने बताया कि जिले में मत्स्योद्यो विभाग, जिला पंचायत एवं निकाय के 100 हेक्टेयर से ऊपर के चयनित दतुनी जलाशय तथा मत्स्य महासंघ के अधिन जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा हितग्राही व समिति/संस्था मूलक योजना अंतर्गत पात्र व चयनित हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार अनुदान सहायता दी जायेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

