Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तराना के ग्राम कावलीखेड़ा में जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण सफलतापूर्वक किया गया

वर्षा ऋतु में हो सकेगा पर्याप्त मात्रा में जल संरक्षण

24 जून 2026, उज्जैन: तराना के ग्राम कावलीखेड़ा में जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण सफलतापूर्वक किया गया – जनपद पंचायत तराना अंतर्गत ग्राम पंचायत कावलीखेड़ा में जनभागीदारी के माध्यम से तालाब गहरीकरण का कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं कृषि विकास की एक उत्कृष्ट सफलता की कहानी लिखी गई है। यह कार्य बिना किसी सरकारी खर्च के पूर्ण रूप से जन सहयोग से संपन्न हुआ है, जो सामुदायिक प्रयासों की शक्ति को दर्शाता है।

ग्राम पंचायत कावलीखेड़ा के पुराने तालाब में वर्षों से उपयोग के दौरान मिट्टी जमा हो गई थी, जिससे जलधारण क्षमता में भारी कमी आ गई थी। ग्रीष्मकाल में जल संकट गहराने लगा था और किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरपंच एवं सचिव ने मिलकर जनभागीदारी के माध्यम से तालाब गहरीकरण करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत कावलीखेड़ा के तालाब में जनभागीदारी से लगभग 600 घन मीटर मिट्टी निकाली गई। इससे तालाब की जलधारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे वर्षा जल का बेहतर संरक्षण संभव हो सकेगा और किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ गई है।

इस कार्य से जल संरक्षण और कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। इससे भूजल स्तर में सुधार की संभावना भी प्रबल हुई है। स्थानीय किसानों ने बताया कि अब उनके खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ने से फसल उत्पादन में सुधार की उम्मीद जगी है। यह कार्य पूरे गांव के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें