Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फसल बीमा के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि

30 दिसंबर 2024, इंदौर: फसल बीमा के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि – जिले के कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी मौसम 2024-25 में अधिसूचित फसलों के बीमे के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि है ।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। कृषकगण निर्धारित तिथि तक संबंधित बैंकों , सहकारी समिति, सीएससी सेंटर में अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

रबी मौसम के लिए प्रीमियम राशि स्कूल ऑफ फाइनेंस का 1.5 प्रतिशत देय है। अऋणी/डिफॉल्टर कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखा एवं लोकसेवा केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं। ऋणी कृषकों का बीमा संबंधित बैंक के माध्यम से किया जायेगा। रबी मौसम में पटवारी हल्का स्तर पर गेहूं सिंचित, गेहूँ असिंचित, चना फसलों को अधिसूचित किया गया है। रबी गेहूं सिंचित फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 675 रुपये, गेहूं असिंचित के लिए  367 रुपये, चना फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 600 रुपये प्रीमियम किसानों को देय होगा। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क कर कृषक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com