Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

 राजस्थान में फसल बीमा की बढ़ी डेडलाइन! अब किसान इस दिन तक करा सकेंगे बीमा, जानें नई तारीखें   

05 अगस्त 2025, भोपाल: राजस्थान में फसल बीमा की बढ़ी डेडलाइन! अब किसान इस दिन तक करा सकेंगे बीमा, जानें नई तारीखें – राजस्थान सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब गैर ऋणी कृषक 14 अगस्त तक और ऋणी कृषक 30 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकेंगे।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। इस योजना के अंतर्गत फसल ऋण लेने वाले कृषक, गैर ऋणी कृषक और बंटाईदार कृषक अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

इन माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन

कृषकों के लिए बीमा आवेदन की सुविधा बैंक, सीएससी (जन सेवा केंद्र), फसल बीमा एप और डाकघर के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन कंपनियों से मिलेगा बीमा लाभ

राज्य में बीमा कार्य के लिए अधिकृत कंपनी रिलायन्स जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड है। प्राकृतिक आपदा से फसलों की सुरक्षा के लिए यह फसल बीमा योजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

किसानों की सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14447 और व्हाट्सएप नंबर 7065514447 भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों के माध्यम से किसान किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com