दतिया सीईओ ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
11 मई 2026, दतिया: दतिया सीईओ ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा गत दिनों गेहूं, चना उपार्जन केंद्र पंडोखर एवं चंद्रोल का निरीक्षण कर उपार्जन कार्य एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया तथा तौल व्यवस्था, भंडारण, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य शासन के निर्देशानुसार सुचारू रूप से संपादित किया जाए एवं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कृषकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

