State News (राज्य कृषि समाचार)

पाला व शीतलहर से फसल सुरक्षा के उपाय

Share

18 जनवरी 2023, देवास: पाला व शीतलहर से फसल सुरक्षा के उपाय – कृषि विभाग ने किसानों को पाला व शीतलहर से फसल सुरक्षा के उपाय बताए हैं। जिसमें फसलों को हल्की सिंचाई करने के अलावा रस्सी का उपयोग करना काफी प्रभावी रहता है।

उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने बताया कि पाला रबी के मौसम में किसानों की एक प्रमुख समस्या होती है। इस मौसम में तापमान कम होने के साथ-साथ जैसे ही ठंड बढ़ती है और तापमान कम होते-होते जमाव बिन्दू तक आ जाता है, जिससे वातावरण में पाले की स्थिति बनने लगती है। प्रायः पाला पड़ने की संभावना उस रात में ज्यादा रहती है, जब दिन के समय ठंड अत्यधिक हो परन्तु आकाश साफ हो। भूमि के निकट का तापमान शून्य डिग्री सेन्टीग्रेड अथवा और भी कम हो। शाम के समय हवा अचानक रूक जाएं एवं हवा में नमी की अत्यधिक कमी हो।

सुरक्षा के उपाय –  श्री कनेरिया ने बताया कि यदि पाला पड़ने की संभावना हो या मौसम विभाग ने पाला पड़ने की चेतावनी दी हो, तो फसलों में हल्की सिंचाई करना चाहिए, जिससे खेत के तापमान में 0.5 से 2 डिग्री से.ग्रे. तक वृद्धि हो जाती है। जिस रात्रि में पाला पड़ने की संभावना हो उस समय खेत की पश्चिमी मेड़ों पर करीब आधी रात को घास-फूंस एकत्रित  कर जलाएं, जिससे धुंआ सारे खेत में छा जाएगा। यह प्रक्रिया खेत के कई स्थानों पर करें, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

पाले के समय रस्सी का उपयोग करना काफी प्रभावी रहता है। इसके लिए दो व्यक्ति सुबह के समय (भोर में) एक रस्सी को उसके दोनों सिरों को पकड़कर खेत के एक कोने से दूसरे कोने तक फसल को हिलाने से फसल पर पड़ी हुई ओंस नीचे गिर जाती है एवं फसल सुरक्षित रहती है। फसलों को पाले से बचाने के लिए खेत के उत्तर पश्चिम मेड़   पर तथा बीच-बीच में वायुरोधक पेड़ जैसेः- शीशम, बबूल, जामून, शहतूत तथा आम के पौधे लगाना चाहिए। पाला पड़ने की संभावना होने पर 2 प्रतिशत यूरिया का छिड़काव किया जाय तो पाले का प्रभाव कम होगा। क्योंकि यूरिया के छिड़काव से कोशिकाओं में पानी आने जाने की क्षमता बढ़ जाती है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *