Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब एक ही वार्षिक ऋण सीमा में मिलेगा फसल ऋण, समय पर भुगतान करने पर ब्याज सुण्या शून्य

डॉ. मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

03 जुलाई 2026, भोपाल: अब एक ही वार्षिक ऋण सीमा में मिलेगा फसल ऋण, समय पर भुगतान करने पर ब्याज सुण्या शून्य – प्रदेश के किसानों को खेती के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पावधि फसल ऋण उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दी। अहम बदलाव भी किए हैं।

अब खरीफ रबी के लिए एक ही वार्षिक ऋण सीमा

नई व्यवस्था के तहत अब पूरे वर्ष के लिए एक ही वार्षिक ऋण सीमा (Annual Credit Limit) तय की जाएगी। इसी सीमा के भीतर किसानों को नगद ऋण और वस्तु (इनपुट) ऋण की अलग-अलग उप-सीमाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस बदलाव से किसानों को बार-बार ऋण प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा ।

ऋण चुकाने के लिए 12 महीने का समय

नई व्यवस्था में किसान जिस दिन अपनी स्वीकृत वार्षिक ऋण सीमा से पहली बार राशि निकालेंगे, उसी तारीख से 12 माह के भीतर पूरा ऋण चुकाना होगा। इससे ऋण की समय सीमा स्पष्ट रहेगी और किसानों को भुगतान की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समय पर भुगतान करने वालों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज का लाभ

राज्य सरकार की ओर से 1.25 प्रतिशत सामान्य व्याज अनुदान दिया जाएगा। साथ ही जो किसान निर्धारित तारीख तक पूरा ऋण चुका देंगे, उन्हें अतिरिक्त 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रोत्साहन के रूप में मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार से मिलने वाली व्याज सहायता को समायोजित करने के बाद शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इसका लाभयह होगा कि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पावधि फसल ऋण पर कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा।

सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा ऋण

प्रदेश में यह योजना वर्ष 2012-13 से संचालित है। इसके तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से संबद्ध बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को अल्पावधि फसल ऋण उपलब्ध कराया जाता है। नई व्यवस्था भी इसी तंत्र के माध्यम से लागू रहेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए ग