Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

10 जिलों में कई जगह वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

28 अगस्त 2024, इंदौर: 10 जिलों में कई जगह वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के भोपाल, नर्मदा पुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कु छ स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में  सीधी जिले के सिंहावल में सर्वाधिक 47.4 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 28 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 14 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 16% अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर अति तीव्र निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है जो अब सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय  क्षेत्रों पर दक्षिण -पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मध्य – पूर्व  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक  चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव में 29 अगस्त तक इसी क्षेत्र के ऊपर एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र  बनने की संभावना है। दूसरा चक्रवतीय परिसंचरण दक्षिण – पूर्वी उत्तर प्रदेश  के ऊपर सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा इन दोनों परिसंचरणों के बीच विस्तृत है। इसके अलावा दक्षिणी गुजरात से लेकर मध्य  केरल तट तक अपतटीय ट्रफ विस्तृत  है। वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ  हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में स्थित है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में सक्रिय ट्रफ के साथ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दतिया और नरसिंहपुर जिलों में कहीं -कहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में  कुछ स्थानों पर तथा रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में कहीं -कहीं  वज्रपात  / झंझावात होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com